उभयचर विमान एजी600 का निर्माण झुआई में हो रहा था। इसका निर्माण कार्य शनिवार को पूरा हो गया। इस उपलब्धि को विमानन पर्यवेक्षक चीन के लिए मील के पत्थर के रूप में देख रहे हैं।
विमान निर्माता कंपनी एविएशन इंडस्ट्री ऑफ चाइना (एवीआईसी) ने बताया कि इस विमान का उड़ान भरने के दौरान अधिकतम भार 53.5 टन और अधिकतम उड़ान की दूरी 4,500 किलोमीटर है।
एवीआईसी के उप महाप्रबंधक गेंग रूगुआंग के अनुसार, एजी600 दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा उभयचर विमान है। इसका आकार बोइंग 737 विमान के बराबर है।
dharmpath.com dharmpath