चीन में विस्फोट के बाद कोयला खानें बंद

बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत में घातक कोयला खान विस्फोट के बाद सभी छोटी कोयला खानों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ प्रांतीय अधिकारी ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से कि 300,000 टन से कम वार्षिक क्षमता वाली कोयला खानों में कामकाज दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि लियानयुआन के जुबाओ कोयला खान में मंगलवार को विस्फोट हो गया था।

खान में कुल 29 लोग भूमिगत स्तर पर काम कर रहे थे जिसमें से 16 बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहे। चार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया जबकि तीन घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493