शंघाई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शंघाई तट पर एक मालवाहक जहाज डूबने से 10 लोग लापता हो गए। शहर के समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शंघाई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शंघाई तट पर एक मालवाहक जहाज डूबने से 10 लोग लापता हो गए। शहर के समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जहाज में 13 लोग सवार थे। सुबह नौ बजे तक तीन को बचा लिया गया। बचाव कार्य के लिए दर्जन भर नौकाएं भेजी गई हैं।
जल परिवहन प्रबंधन केंद्र ने कहा कि ‘चानपिंग’ जहाज में 5,000 टन स्टील लदा था, जो मंगलवार को यांगत्जी मुहाने के पास डूबने से पहले एक अन्य मावलाहक जहाज से टकाराया था।
बचाव कार्य जारी है।
dharmpath.com dharmpath