चीन में शताब्दी पुराने युद्धक जहाज व मानव अवशेष मिले

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के सांस्कृतिक विरासत प्रशासन के प्रमुख झोउ चुनशुई ने कहा, “हमारा मानना है कि अवशेष अधिकारियों व सैनिकों के हैं, जो जहाज में सवार थे।”

चीन के दानदोंग बंदरगाह से दक्षिण-पश्चिम में लगभग 10 नॉटिकल मील की दूरी पर झिउआन जहाज मिला।

झोउ ने कहा कि नाविकों से संबंधित सामान व जहाजों के 100 से अधिक पुर्जे भी मिले हैं।

उन्होंने कहा, “हम अवशेषों का अध्ययन करेंगे और यह पता करने का प्रयास करेंगे कि समुद्र से जो भी चीजें मिली हैं, क्या वे एक शताब्दी पुरानी हैं।”

कोडेड दानदोंग नंबर 1 जहाज किंग राजवंश (1616-1919) के चार युद्धक जहाजों में से एक था, जिसे जापानी नौसेना ने पीले सागर में हरा दिया था।

जहाज में कुल 252 अधिकारी व सैनिक सवार थे। उस वक्त चारों जहाज चीन के अत्याधुनिक जहाजों में से थे और जापान के जहाजों से ज्यादा बड़े व हथियार संपन्न थे, लेकिन गति धीमी थी गोला-बारूदों की कमी हो गई थी।

ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, जहाज के क्षतिग्रस्त होने के बाद जहाज के कप्तान देंग शिचांग ने उसे छोड़ने से मना कर दिया था। चीन के आधुनिक इतिहास में देंग को राष्ट्रभक्त करार दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493