चीन में साल 2020 तक 44.5 लाख नर्से होंगी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार नियोजन आयोग के उप प्रमुख मा शियाओवे ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि यदि यह लक्ष्य पूरा हो जाता है, तो एक हजार की आबादी पर 3.14 नर्से होंगी, जो वर्तमान में 2.36 है।

चीन में साल 2015 के अंत तक 32.4 लाख पंजीकृत नर्से थीं, जो साल 2010 की तुलना में 58 फीसदी अधिक है।

मा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी भी नर्सो को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा विशेषज्ञता हासिल कर सकें और बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493