चीन में सेवानिवृत्ति के बाद गृहनगरों का रुख करते हैं लोग

कई ऐसे लोग हैं, जो सेवानिवृत्ति के बाद स्थायी रूप से बसने के लिए अपने गृहनगर वापस आए, ताकि वह अपने स्थानीय क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकें।

बाई चेंग (63), 2013 में सेवानिवृत्त होने के बाद आराम करने के बजाए सारी ऊर्जा इकट्ठी करते हुए लान्झू से 300 किलोमीटर दूर अपने गृहनगर वापस आए।

सेवानिवृत्त होने के बाद जहां, लोग बाकी का जीवन आराम से गुजारने के बारे में सोचते हैं, वहीं चेंग ने अपने गृहनगर में एक वनीकरण परियोजना की पहल की और निवेश हासिल करने, सरकार से वित्तीय सहायता लेने और पौधरोपण के आयोजन में मदद दी।

चेंग की तरह ही यांग शेनघाई (73) ने भी लान्झू में अपने दोस्तों से 50,000 युआन (7,700 अमेरिकी डॉलर) लेकर अपने गृहनगर में एक प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत करवाई।

यांग ने गरीब बच्चों को कपड़े भी दिए और एक बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण के लिए 1,200 युआन का योगदान भी दिया।

इसी प्रकार कई लोग हैं, जिन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गृहनगरों का रुख किया, ताकि वह उस जगह के विकास के लिए कुछ कर सकें, जहां उन्होंने जन्म लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493