चीन में सेवा आयात 5 साल में 2500 अरब डॉलर होने का अनुमान

बीजिंग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में सेवाओं का सकल आयात अगले पांच सालों में बढ़कर 2,500 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय (एमओसी) ने एक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा कि आनेवाले पांच सालों में यह दुनिया भर के सेवा आयात का 10 फीसदी से अधिक होगा, जोकि सेवाओं की वैश्विक वृद्धि दर में 20 फीसदी से अधिक का योगदान करेगा।

इस अवधि में चीन में विकसित होती सेवाओं में 700 अरब डॉलर से ज्यादा का आयात होगा, जिसमें बौद्धिक संपदा, दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाएं, और निजी सांस्कृतिक और मनोरंजक सेवाएं शामिल हैं।

चीन में सेवाओं के आयात में विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश के साथ ही तेजी से वृद्धि हो रही है। साल 2018 में चीन का सेवा आयात 467.6 अरब डॉलर का था, जोकि साल 2001 में महज 39.3 अरब डॉलर का था।

विदेशी कंपनियों द्वारा मुहैया कराए जा रहे उन्नत सेवाओं में वित्तीय और स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493