चाइना नेशनल टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनटीए) के अनुमानों के मुताबिक, पिछले चार दिनों में देश में कुल 41.5 करोड़ सैलानी आए जो पिछले साल की तुलना में 13.8 फीसदी अधिक है।
सीएनटीए के मुताबिक, देशभर में सैलानियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि 15.1 फीसदी बढ़कर 340 अरब युआन (50 अरब डॉलर) हो गई है।
सैलानियों का आगमन और उनके द्वारा खर्च की जाने वाली कुल धनराशि सोमवार को उच्चस्तर स्तर पर रही। इस दौरान लगभग 10.8 करोड़ लोगों ने पर्यटक स्थलों का रुख किया और लगभग 88 अरब युआन खर्चे।
चाइना रेलवे कॉर्पोरेशन के मुताबिक, एक अक्टूबर से चार अक्टूबर के दौरान 4.773 करोड़ यात्रियों ने रेल से सफर किया।
dharmpath.com dharmpath