राष्ट्रीय मौसम केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, बीजिंग, तिआनजिन, हेबेई, शान्डोंग, हेनान, शांक्सी, अन्हूई, जियांगसु, हुनान, हीलोंगजियांग, लायोनिंग और सिचुआन में रविवार से लेकर सोमवार सुबह तक धुंध रहेगी।
एनएमसी के मुताबिक, बीजिंग, तिआनजिन, हेबेई, हेनान, शान्डोंग, शांक्सी और लायोनिंग के हिस्सों में भारी धुंध रहेगी।
लोगों को बाहर रहने के दौरान एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है, जबकि श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को घर के भीतर ही रहने के लिए कहा गया है।
चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिनमें सर्वाधिक गंभीर स्तर के लिए लाल, उससे कम के लिए नारंगी, फिर पीली और सबसे कमतर के लिए नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।
dharmpath.com dharmpath