चीन में स्थाई नागरिकता के नए दिशा निर्देश

बीजिंग, 19 फरवरी (आईएएनएस)। चीन ने विदेशियों को स्थाई नागरिकता देने के नए लचीले, व्यावहारिक और बाजारोन्मुख नियम लागू किए हैं, ताकि विदेशों से अधिक प्रतिभा और निवेश को आर्कषित किया जा सके।

चायना डेली ने शुक्रवार को बताया कि अब चीन में अलग-अलग उद्योगों में काम करनेवाले विदेशी नागरिक स्थाई निवास परमिट या ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चायना की केंद्रीय समिति के सामान्य कार्यालय और स्टेट कौंसिल के सामान्य कार्यालय, चीन की कैबिनेट ने संयुक्त रूप से विदेशी स्थाई निवासी दस्तावेज जारी किए।

इस दस्तावेज में सिर्फ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें सरकारी अधिकारियों से कहा गया है कि अधिक नियमन और विस्तृत वर्णन आनेवाले महीनों में जारी किए जाएंगे।

इस दस्तावेज में कहा गया है कि 2004 में शुरू ग्रीन कार्ड योजना की चीन के विकास में अहम भूमिका देखी गई है। हालांकि अभी तक यह व्यावहारिक जरूरतों में पिछड़ा हुआ है। इसके कई कारण हैं, खासतौर से आवेदन के लिए जरूरतों की सूची काफी लंबी है, जिससे ग्रीन कार्ड जारी करने की गुंजाइश काफी कम हो जाती है।

इसमें कहा गया है कि इन दिशा-निर्देशों से आवेदन की आवश्यकताएं अनुकूल बनेंगी, प्रक्रिया सहज होगी और वैश्विक प्रतिभा के लिए चीन का आर्कषण बढ़ाने के लिए संबंधित सामाजिक सेवाएं भी मुहैया होंगी।

चीन में स्थाई नागरिकता प्राप्त करना दुनिया में सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि इसकी जरूरतों की सूची काफी लंबी है।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2013 में 7,300 विदेशियों ने ग्रीन कार्ड पाने में सफलता प्राप्त की, जबकि चीन में छह लाख से ज्यादा विदेशी रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493