चीन में ‘हर्बिन आइस एंड स्नो’ महोत्सव शुरू

इस महोत्सव में तैराकी और नृत्य से लेकर कई अन्य प्रस्तुतियों और बर्फ से बने महलों और गिरिजाघरों को देखने के लिए 10 लाख से अधिक आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है।

प्रांत में शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान में भी लोगों ने ‘आइस-स्विमिंग’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

आयोजकों का कहना है कि सभी प्रदर्शक तैराकी के प्रशंसक हैं, जो इतनी कड़ाके की ठंड में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की हिम्मत कर रहे हैं।

इस महोत्सव में बर्फ से बने चीनी स्थलों, रूस के गिरिजाघरों और यूरोप की लोकप्रिय इमारतों की प्रदर्शनी भी लगी है।

प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दशकों लंबे इतिहास में इस साल के महोत्सव का आयोजन सबसे बड़ा है। इस पार्क में 100 से अधिक खेलों का आयोजन किया गया है।

महोत्सव का समापन पांच फरवरी को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493