केन्या के नैरोबी में जारी बयान के मुताबिक, वैश्विक वन्यजीव संरक्षण संस्था ने कहा है कि बीजिंग के इस कदम से अफ्रीकी हाथियों की हत्या पर अंकुश लगेगा और उनके संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
आईएफएडब्ल्यू के अध्यक्ष और सीईओ एजेडिने डाउंस ने अपने बयान में कहा, “यह हाथियों के लिए शानदार जीत है और हम इस मुद्दे पर निर्णायक कार्रवाई करने व नेतृत्व करने के लिए चीन की सराहना करते हैं।”
पिछले सप्ताह चीन ने 31 मार्च 2017 तक हाथी दांत प्रसंस्करण व बिक्री को रोकने और साल के अंत तक पूरी तरह से सभी प्रकार के हाथी प्रसंस्करण और बिक्री रोकने के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath