एक गड़रिए अलदाल्बेक ने 15 अप्रैल को किंगघे काउंटी में भेड़ के बाड़े के पास एक तेंदुए को दुबका पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि हिम तेंदुए को किसी तरह की चोट नहीं आई थी। वह इतना कमजोर था कि हिल भी नहीं सकता था। पुलिस उसे काउंटी के पुलिस थाने ले गई।
पुलिस थाने के प्रमुख ली जियांग ने कहा कि तेंदुए ने उस दिन दोपहर में थोड़ा पानी पीया और कुछ मांस खाया। अगले दिन इसकी हालत में सुधार हुआ।
पुलिस ने तेंदुए की सेहत की जांच के लिए सोमवार को एक पशु चिकित्सक को भी बुलाया।
चिकित्सक ने बताया कि तेंदुए की हालत अच्छी है और उसे छोड़ा जा सकता है। इसके बाद मंगलवार को उसे छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि हिम तेंदुआ चीन में श्रेणी ए का जानवर है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने ‘लुप्तप्राय’ माना है।
dharmpath.com dharmpath