शिनिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। पश्चिमोत्तर चीन के किंघाई प्रांत में 10वें चाइना इंटरनेशनल फोल्क आर्ट फेस्टिवल का अयोजन किया गया है, जिसमें 13 देशों के कलाकार एकत्र हुए हैं। यह यहां सोमवार को शुरू हुआ।

कार्यक्रम 13 अगस्त तक चलने वाला है। इसका आयोजन चाइना फेडरेशन ऑफ लिटररी एंड आर्ट सर्कल्स (सीएफएलएसी) और किंघाई प्रांत की सरकार संयुक्त रूप से कर रही है।
शिनिंग आर्ट थियेटर प्रमुख शी होंगगांग ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल किंघाई में दर्शकों के क्षितिज को विस्तृत करेगा, बल्कि किंघाई कला का स्तर भी ऊंचा उठाएगा।
स्टेट काउंसिल से मंजूरी प्राप्त यह महोत्सव 1990 में शुरू हुआ था।
dharmpath.com dharmpath