चीन में 11 हजार मीटर की गहराई में मानवरहित पनडुब्बी का परीक्षण

शंघाई समुद्र विश्वविद्यालय के जलीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र की वांग फांग ने कहा कि चीन के शोधकर्ताओं ने 26 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच दक्षिण चीन सागर में 4,000 मीटर की गहराई में इस पनडुब्बी का परीक्षण किया।

उन्होंने चीन के शान्डोंग प्रांत के किंगदाओ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री फोरम में कहा कि यह परीक्षण सफल रहा है। इस परीक्षण के तहत उपकरणों की जांच की गई, पनडुब्बी संचालकों को प्रशिक्षित किया गया और कुछ समस्याओं का भी पता चला।

चीनी वैज्ञानिक 2018 में समुद्र में 8,000 की गहराई तक और 2019 में 11,000 मीटर की गहाई तक मानवरहित पनडुब्बियों के परीक्षण को पूरा कर लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493