चीन में 14.6 अरब डॉलर का इंटरनेट निवेश कोष शुरू

इस कोष के सबसे बड़े निवेशक इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) के मुताबिक, साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना एवं वित्त मंत्रालय इंटरनेट कंपनियों और इंटरनेट प्लस एक्शन योजना को इक्विटी निवेश के जरिए सहयोग देगा।

इस कोष के जरिए पहले ही सरकारी बैंकों और उद्यमों से 30 अरब युआन जुटा लिए गए हैं। इसमें आईसीबीसी के 10 अरब युआन का निवेश भी शामिल है।

चाइना डेवलपमेंट बैंक और एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना के साथ आईसीबीसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगा और उद्यमों को 150 अरब युआन का कर्ज मुहैया कराएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493