चीन में 2 तूफानों ने मचाई तबाही, 29 की मौत

नागरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, इन दोनों तूफानों ने 14 अगस्त को शंघाई नगरपालिका और जियांग्शू, झेजियांग, फुजियान और जियांग्शी में दस्तक दी।

तूफान की वजह से तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। तूफान से अब तक 7,300 घर ढह गए हैं और 61,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 618,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

तूफान से 106,700 हेक्टेयर फसल चौपट हो गई है। तूफान से 15.48 अरब युआन (2.32 अरब डॉलर) का कुल अनुमानित प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493