चीन में 2016 से बिकेंगे व्यक्तिगत जेटपैक

साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट के मुताबिक यह उत्पाद शेंझेन की कंपनी कुआंग-शी साइंस ने पेश किया है, जो उभरती प्रौद्योगिकी पर काम करती है।

इस साल के शुरू में कंपनी ने अपनी 52 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहीत की थी, जिसके बाद उसने कहा था कि वह जेटपैक की मूल डिजाइन में सुधार करेगी।

कंपनी अपनी पहली खेप की आपूर्ति अगले साल करने की उम्मीद कर रही है। एक जेटपैक की कीमत 16 लाख युआन (करीब ढाई लाख डॉलर) रहने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि गत महीने दुबई के अग्निशमन विभाग ने 20 जेटपैक का कंपनी को ठेका दिया था और अब चीन से 100 जेटपैक और 20 सिमुलेटरों के लिए भी ठेका मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493