राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) द्वारा जारी योजना के अनुसार, चीन 2025 तक 38,000 किलोमीटर उच्च गति रेलवे (एचएसआर) संचालित कर सकता है।
एनडीआरसी ने कहा कि 2020 तक चीन के पास 1,50,000 किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क होगा, जिसमें उच्च गति रेल नेटवर्क की लंबाई 30,000 किलोमीटर होगी। इस योजना के अनुसार 2020 तक चीन के प्रमुख शहरों का 80 फीसदी हिस्सा रेल नेटवर्क की जद में होगा।
आसपास के बड़े और मध्यम आकार के शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करने के लिए 2030 तक इंटर सिटी रेल नेटवर्क में सुधार किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath