चीन में 2030 तक 16 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय खुलेंगे

बीजिंग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने 2030 तक देश में 16 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थापना करने की घोषणा की है।

चीनी विश्वविद्यालय सिंघुआ और पेकिंग विश्वविद्यालयों की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। चीन के यह दोनों विश्वविद्यालय पहले से विश्व के 100 शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल हैं।

तोंगजी यूनिवर्सिटी के शोधार्थी यू लूजियांग द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, उच्च शिक्षा के लिए 21 प्रांतों ने पांच से 10 मसौदे पेश किए हैं।

समाचार पत्र ‘साइशिन’ की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक चीन के 10 विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय के तौर पर गिना जाएगा और यह आंकड़ा 2030 तक 16 होने की उम्मीद है।

मसौदों के अनुसार, इन क्षेत्रों में 110 से अधिक उच्चस्तरीय विश्वविद्यालयों को स्थापित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493