समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह कब्र यांगगुआंग्झाई के पास है और लगभग 6,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली है ।
खुदाई का नेतृत्व कर रहे अनुसंधानकर्ता वांग वेलिन ने नए पुरातात्विक निष्कर्षो पर चल रहे सेमिनार में कहा कि यह यांगशाओ सांस्कृतिक काल की सबसे लंबी कब्र है।
शांक्सी के पुरातात्विक संस्थान के पुरातत्वविद् 2015 से इसकी खुदाई कर रहे हैं।
साल 2016 के अंत तक 1,900 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में 182 मकबरे पाए गए।
संस्थान के एक एसोसिएट अनुसंधानकर्ता यांग लिहुआ के मुताबिक, “इस तरह की 6,000 साल पुरानी कब्र मिलना बहुत ही दुर्लभ है।”
dharmpath.com dharmpath