शिजियाझुआंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी चीन के नए इलाके शियोंगन के विकास से संबंधित एक समिति ने बुधवार को घोषणा की कि संपत्ति की सट्टेबाजी से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक बयान के अनुसार, चार अप्रैल तक समिति ने 765 ऐसे मामले दर्ज किए हैं।
चीन ने एक अप्रैल को शियोंगन न्यू एरिया स्थापित करने की घोषणा की थी। यह राजधानी बीजिंग से 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित एक नया आर्थिक क्षेत्र होगा, जो शियोंगशियान, रोंगचेंग और एनक्शिन तक फैला हुआ है।
बयान के अनुसार, “इस नए क्षेत्र की खबर सार्वजनिक होने के बाद से सट्टेबाजों की गतिविधियों के कारण आवास की कीमतें एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।”
dharmpath.com dharmpath