चीन में16 लाख डॉलर खर्च करेगा एनबीए

वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने चीन के कई शहरों में सार्वजनिक बास्केटबॉल कोर्ट बनाने और उनके रखरखाव के लिए 16 लाख डॉलर खर्च करने का फैसला किया है।

एनबीए के सीईओ डेविड शूमेकर और चीन के वाइस मिनिस्टर ऑफ एजुकेशन हाओ पिंग ने इस सम्बंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

चीन चाहता है कि वह बास्केटबॉल शिक्षा को बढ़ावा दे और साथ ही युवाओं के लिए अलग कार्यक्रम आयोजित करे। एनबीए की यह मदद इसी दिशा में चीन को मदद करने के लिए है।

एनबीए ने हाल ही में शंघाई के ओरिएंटल पर्ल टॉवर प्लाजा में तीन बास्केटबॉल कोर्ट बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा शेनजेन के विश्वविद्यालय और चोंगक्विंग के हाई टेक स्पोर्ट्स सेंटर में भी कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493