चीन म्यांमार के राखिने राज्य के लिए सहायता देगा

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। चीन ने घोषणा की है कि वह म्यांमार के राखिने राज्य में शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए 147,000 डॉलर की सहायता देगा। म्यांमार के राखिने राज्य में सैन्य अभियान की वजह से लाखों रोहिंग्या मुसलमालनों को विस्थापित होना पड़ा है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की गुरुवार की खबर के मुताबिक, चीन के म्यांमार में राजदूत होंग लियांग ने कहा कि चीन म्यांमार के राखिने राज्य में शांति प्रक्रिया के लिए समर्थन जारी रखेगा।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने राखिने की हिंसा को अस्वीकार्य बताया और कहा कि तनाव को कम करना, निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचने से बचना, मानवीय संकट बढ़ने से रोकना जरूरी है। विदेश मंत्री की इस टिप्पणी के बाद मदद की घोषणा की गई है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, रोहिंग्या विद्रोहियों द्वारा कई सरकारी सेना की चौकियों पर हमले किए गए। इसके बाद म्यांमार की सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। नतीजतन निर्दोष लोगों को भी म्यांमार छोड़ना पड़ा। 25 अगस्त से लेकर अब तक 422,000 रोहिंग्या पलायन कर बांग्लादेश पहुंच चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493