चीन-यूरोप के बीच मालगाड़ी से अर्थव्यवस्था को रफ्तार

झेजियांग मेंगदे ट्रेड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष झाउ शुफेंग ने कहा, “अंतर-महादेशीय मालगाड़ी सेवा की शुरुआत के बाद स्पेन से आयातित वस्तुओं जैसे रेड वाइन व ऑलिव ऑयल की कीमतों में एक साल में 15-20 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है।”

13,052 किलोमीटर लंबा रेलमार्ग दुनिया में सबसे लंबा रेलमार्ग है। इस मार्ग से माल ढुलाई में समुद्री मार्ग की अपेक्षा एक-तिहाई समय लगता है और माल ढुलाई में लगने वाला कुल खर्च विमान से माल ढुलाई में लगने वाले खर्च का पांचवां हिस्सा होता है। इस मार्ग ने स्थानीय आयात व निर्यात व्यापार को बढ़ावा दिया है।

बीते छह सालों के दौैरान साल 2015 में चीन के आयात व निर्यात में सात फीसदी की कमी दर्ज की गई है। हालांकि इस मार्ग से पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल व्यापार में 46.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जो 25.66 अरब डॉलर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493