चीन रासायनिक हमले की जांच में संरा की मदद को तैयार

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थाई प्रतिनिधि लियू जीयी ने सीरिया में कथित रासायनिक हमले पर सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में यह टिप्पणी की।

मीडिया रिपोटरे के अनुसार, सीरिया के दक्षिणी इदलिब के विद्रोही नियंत्रित क्षेत्र में मंगलवार को गैस हमले में 70 लोगों की मौत जबकि 200 अन्य घायल हो गए।

लियू ने कहा कि चीन ने हथियार के रूप में रसायनों के संदिग्ध उपयोग को ‘बेहद चौंकाने’ वाला बताया है जिसके कारण भारी संख्या में नागरिक मारे गए हैं।

लियू ने कहा, “चीन किसी भी परिस्थिति में किसी भी देश, किसी भी संगठन या किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियारों के रूप में रसायनों के उपयोग का ²ढ़तापूर्वक विरोध करता है। हम नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के हमलों की कड़ी निंदा करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493