चीन लौटना चाहते हैं कुका

रियो डी जनेरियो, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब पाल्मेइरास के मुख्य कोच कुका ने कहा है कि वह अगले साल चाइनीज सुपर लीग (सीएसएल) में लौटना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुका 2014-2015 में शानडोंग लुनेंग के कोच रहे थे। उनके कोच रहते क्लब ने चाइनीज कप और चाइनीज सुपर लीग का खिताब जीता था।

वह इस साल ब्राजील लौटे थे और पाल्मेइरास को सेरी-ए में शीर्ष पर ले गए थे। टीम के 22 मैचों में 43 अंक हैं।

रेडिया ग्लोबो को शुक्रवार को दिए गए साक्षात्कार में उनसे जब पूछा गया कि क्या वह चीन वापस जाना चाहते हैं तो उन्होंने वहां वापस जाने को अपना लक्ष्य बताया है।

ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए एक मैच खेलने वाले कुका ने कहा, “हां, अगले साल मेरा यही लक्ष्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493