चीन विदेश व्यापार में सुधार जारी रखेगा

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि चीन विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के मुताबिक अपने विदेश व्यापार में परिवर्तन व सुधार लाना जारी रखेगा।

अधिकारी ने यह बयान चीन तथा अमेरिका द्वारा गुरुवार को जेनेवा में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद दिया। यह एमओयू चीन के विदेशी व्यापार के परिवर्तन व सुधार तथा प्रदर्शन ठिकानों व आम सेवा प्लेटफॉर्म से संबंधित एक मामले में सुधार के लिए किया गया है।

बयान में कहा गया है कि चीन ने डब्ल्यूटीओ के नियमों व इसके परिग्रहण प्रतिबद्धता का हमेशा पालन किया।

डब्ल्यूटीओ के नियमों के आधार पर चीन अपने विदेश व्यापार में परिवर्तन व सुधारों को जारी रखेगा और इस संबंध में स्थिर व स्वस्थ विकास हासिल करेगा।

बयान में कहा गया है कि नजदीकी परामर्श ने चीन के प्रदर्शन ठिकानों से संबंधित गलतफहमियों को दूर किया है और इस बात की पुष्टि की है कि नीति का उद्देश्य विदेश व्यापार के परिवर्तन व सुधार को प्रोत्साहित करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493