चीन विस्फोट : चीन के सैन्य विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचे

बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के तिआनजिन शहर के गोदाम में गुरुवार को हुए दो विस्फोटों के बाद सैन्य विशेषज्ञों का एक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। यह दल परमाणु और जैव रासायनिक सामग्रियों से जुड़े मामलों पर काम करता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीजिंग सैन्य कमान के 214 कर्मियों का दल गुरुवार दोपहर बीजिंग से रवाना हो गए।

सेना ने बचाव कार्यो में मदद के लिए 130 लोगों को भी अपने साथ लिया है। इसमें ड्रोनों का इस्तेमाल और हेलीकॉप्टरों का संचालन भी शामिल है। सैन्य दल आग की लपटों पर पानी की बौछार भी करेगा।

पीएलए के बीजिंग सैन्य कमान ने गुरुवार को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर क्लीनिक की स्थापना करने के लिए 45 चिकित्सकों को भेजा है। अब तक 75 मरीजों का इलाज किया जा चुका है और उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

तिआनजिन विस्फोटों में 4 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 12 दमकलकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493