डब्ल्यूईएफ की ट्रैवल एंड टूरिज्म रपट 2017 में 136 देशों और क्षेत्रों को 14 आयामों में शामिल किया गया था, जिसमें यह खुलासा किया गया कि कैसे देश यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से स्थायी और आर्थिक लाभ प्रदान कर सकते हैं।
वहीं, उन्नत अर्थव्यवस्थाओं जैसे स्पेन, फ्रांस और जर्मनी शीर्ष पर बने हुए हैं और सर्वाधिक सुधार वाले 15 देशों में से 12 उभरते हुए बाजार हैं।
उड्डयन, यात्रा और पर्यटन उद्योगों में डब्ल्यूईएफ की कम्युनिटी प्रमुख, तिफानी मिसराही ने कहा, “एशिया के दिग्गजों के उदय से पता चलता है कि एशियाई पर्यटन सदी एक वास्तविकता बन रही है।”
dharmpath.com dharmpath