चीन व तुर्की के फुटबाल क्लब पाटो से करार के इच्छुक

रियो डी जनेरियो, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर एलेक्जेंडर पाटो के साथ चीन और तुर्की के कई क्लब करार करने की चाह में हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समाचार वेबसाइट ‘टेरा न्यूज’ से मिली जानकारी में बताया गया है कि 27 वर्षीय पाटो का जून 2020 तक विलारियल में बने रहने का करार है। लेकिन, अगर किसी अन्य क्लब से स्पेन के फुटबाल क्लब विलारियल को स्थानांतरण शुल्क का अच्छा प्रस्ताव मिलता है, तो वह पाटो के स्थानांतरण के बारे में विचार कर सकता है।

पाटो पिछले साल जुलाई में कोरिंथियंस से विलारियल में शामिल हुए थे और अब तक क्लब के साथ खेले गए 24 मुकाबलों में उन्होंने छह गोल दागे हैं।

चीन के क्लब की पाटो में दिलचस्पी को इस संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए कि हाल में कई ब्राजीलियाई फुटबालर चीन के क्लबों में शामिल हुए हैं।

चेल्सी के मिडफील्डर ऑस्कर पिछले साल दिसम्बर में चीनी क्लब शंघाई एसआईपीजी में 7.5 करोड़ डॉलर में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493