चीन व श्रीलंका के 19 जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में शादी की

कोलंबो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। चीन और श्रीलंका के 19 जोड़े यहां सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह के बंधन में बंधे। इस आयोजन का उद्देश्य एक आदर्श विवाह गंतव्य के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करना था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना स्टेट कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के यह कर्मी नेगंबो शहर के लग्जरी होटल में गुरुवार को विवाह बंधन में बंधे।

19 में 12 जोड़े चीनी जबकि सात श्रीलंकाई हैं।

आयोजन का विषय ‘हम बेल्ट एंड रोड (चीन की महत्वकांक्षी परियोजना) के लिए एकत्र हुए, हमने श्रीलंका में शादी की’ था। इन जोड़ों की मुलाकात बेल्ट एंड रोड परियोजना के तहत श्रीलंका में काम करने के दौरान हुई थी।

श्रीलंका में चीनी दूतावास की अधिकारी पैंग छुनशुई की मौजूदगी और 300 मेहमानों के समक्ष पारंपरिक परिधानों में जोड़े विवाह के बंधन में बंधे।

चीनी अधिकारी ने कहा, “बेल्ट एंड रोड पहल ने 19 जोड़ों और हम सभी को मिलाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493