बीजिंग, 29 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के कृषि मंत्रालय (एमओए) और संयुक्त राष्ट्र खाद्यान्न कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने मंगलवार को संयुक्त रूप से चीन और अन्य विकासशील देशों में भोजन की कमी व भूख की चुनौती से निपटने के लिए एक रणनीतिक योजना शुरू करने की घोषणा की है।

एमओए, डब्ल्यूएफपी और अन्य साझीदारों के बीच सहयोग के रूप में 2017 से 2021 तक चलने वाली पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य भूख की चुनौती से निपटने, भोजन आपूर्ति करने, खाद्यान्न सुरक्षा प्राप्त करने और बेहतर पोषण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य को हासलि करने में मदद करना है, जो संयुक्त राष्ट्र के 2030 सतत विकास एजेंडे के लांच कार्यक्रम के 17 लक्ष्यों में से एक है।
एमओए से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महानिदेशक सुई पेंगफेई ने कहा कि यह योजना चीन के न सिर्फ पिछड़े और गरीब क्षेत्रों के लोगों की मदद करेगी, बल्कि भूख और गरीबी को कम करने के मामले में अन्य विकासशील देशों के लिए एक उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी।
उन्होंने कहा कि चीन और डब्ल्यूएफपी के बीच सहयोग का यह एक नया चरण होगा।
dharmpath.com dharmpath