चीन : सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 17 हुई (लीड-2)

यिचुआन के उपमहापौर मा काई ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों में आठ पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। घटना में घायल सभी 32 लोगों की आयु 20 से 65 वर्ष के बीच है और इनका निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र के निंगशिया मेडिकल युनिवर्सिटी जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हेलान काउंटी की एक निर्माणाधीन इमारत से अपराह्न् 4.30 बजे मा योंगपिंग नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। संदिग्ध की पतलून जली हुई थी।

अस्पताल के उपाध्यक्ष जिया शाओबिंग ने कहा कि छह घायलों की हालत गंभीर है, जिसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। जबकि बाकी की हालत स्थिर है। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग सात बजे हेलान काउंटी में घटी, जहां फर्नीचर के एक स्टोर के सामने यात्री बस में अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शी हू यूशियांग (26) ने घटना के बारे में कहा, “मैं बस में सामने ही बैठा हुआ था कि अचानक लोग ‘आग, बस में आग’ चिल्लाने लगे। जब मैंने मुड़कर देखा तो आग मेरी तरफ बढ़ रही थी और जल्द ही मेरे जूतों में आग लग गई। मुझे लगा कि बस में विस्फोट हो जाएगा और मैं मर जाऊंगा। अचानक बस के दरवाजे खुल गए और हम सभी भागकर बाहर निकल गए।”

हू ने बताया कि वह इस घटना का वीडियो बनाना चाहते थे, लेकिन जल्द ही बस खाक हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493