यह प्रतिबंध मार्च से लेकर जून तक रहेगा। स्थानीय सरकार ने 2002 में मछलियों के अंडे देने के मौसम में उनके संरक्षण के लिए यह कदम उठाने का फैसला लिया था।
प्रांत के मत्स्यपालन से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मछली पकड़ने और उससे संबंधित सभी गतिविधियां प्रतिबंध के दौरान निषिद्ध रहेंगी, क्योंकि इससे मछलियों और झील के पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकती है।
झील में मछलियों की संख्या बढ़ाने में यह प्रतिबंध उपयोगी साबित हुआ है। प्रशासन ने बताया कि पिछले 15 सालों में कुल 2.6 अरब छोटी मछलियां झील में छोड़ी गई हैं।
dharmpath.com dharmpath