चीन : सीमांत इलाकों में जीका को लेकर अलर्ट

युन्नान के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के निदेशक लू लीन ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र चार घंटों के भीतर परिणाम का पता लगाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने म्यांमार, लाओस तथा वियतनाम की सीमा से लगे सभी प्रांतों व शहरों में जीका विषाणु के आयातित मामले के खतरे का आकलन किया है।

चीन में मंगलवार को जीका के पहले आयातित मामले की पुष्टि हुई।

वेनेजुएला से पांच फरवरी को हांगकांग व शेनझेन होते हुए घर लौटने से पहले जियांग्शी प्रांत के गैंशियन काउंटी के निवासी 34 वर्षीय एक मरीज में 28 जनवरी को बुखार, सिरदर्द तथा चक्कर आने के लक्षण पाए गए थे। गैनशियन के एक अस्पताल में छह फरवरी से ही उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति सुधर रही है।

शेनझेन इंट्री-एग्जिट इंस्पेक्शन एंड क्वारंटाइन ब्यूरो ने भी जांच प्रयोगशाला की स्थापना की है और जीका का मामला सामने आने के बाद सीमा पर निगरानी और कड़ी कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493