चीन से रिकॉर्ड संख्या में यात्री ताइवान पहुंचे

यह संख्या जनवरी से जून के दौरान ताइवान पहुंचे लगभग 50 लाख लोगों का 50 प्रतिशत है। पिछले छह महीनों में चीन से सर्वाधिक संख्या में सैलानी ताइवान पहुंचे। वर्ष 2014 की समान अवधि की तुलना में 2015 की प्रथम छमाही में 121,783 अधिक चीनी लोगों ने ताइवान का रुख किया। 750,000 और 330,000 यात्रियों के साथ जापान और दक्षिण कोरिया के लोग क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

ताइवान के अधिकारियों के मुताबिक, 70.9 प्रतिशत यात्री ताइवान घूमने-फिरने के लिए पहुंचे। 7.7 प्रतिशत कारोबार के लिए और चार प्रतिशत परिवार वालों से मिलने के लिए यहां पहुंचे। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में पर्यटकों की संख्या 1.4 प्रतिशत बढ़ कर 49,538 हो गई है।

पिछले साल ताइवान में यात्रियों की वार्षिक संख्या पहली बार नब्बे लाख के स्तर को पार कर गई। ताइवान को उम्मीद है कि इस वर्ष आने वाले यात्रियों की संख्या एक करोड़ हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493