इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र, शिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र व गुइझोऊ, युन्नान और किंघाई की कुल गरीबी आबादी 2015 के 1.81 करोड़ के मुकाबले 2016 में 1.41 करोड़ हो गई।
गरीबी उन्मूलन और विकास से संबंधित स्टेट काउंसिल के मुख्य कार्यालय के मुताबिक, करीबी उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल आठ स्वायत्त क्षेत्रों में 2.8 करोड़ युआन (4 अरब डॉलर) खर्च किए, जो पहले किए गए खर्चो के मुकाबले 39.8 प्रतिशत ज्यादा है और यह गरीबी उन्मूलन के लिए आवंटित कुल धन का 41.1 प्रतिशत हिस्सा है।
चीन की मिंजू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अध्यक्ष झांग लिजुन ने कहा कि चीन के लिए गरीबी के खिलाफ छेड़े गए युद्ध में स्वायत्त क्षेत्र सबसे कठिन हैं और अभी भी यहां लक्ष्य को ध्यान में रखकर नीतियों को लागू किए जाने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath