एक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस गिरोह द्वारा बेचे जाने वाले पहचान पत्रों का क्रेडिट कार्ड, मनी लॉन्डरिंग, दूरसंचार धोखाधड़ी और अवैध व्यापार से संबंधित अपराधों में इस्तेमाल किया जाता है।
पुलिस ने इनके पास से 815 पहचान पत्र जब्त किए हैं। इन पांच लोगों में दो आरोपी हांगकांग और तीन ग्वांगदोंग से हैं।
जांच से पता चला है कि इस गिरोह का मुखिया हांगकांग का रहने वाला 56 वर्षीय गुओ है। जिसका फर्जी पहचान पत्र और घोटाले जैसे अपराधों का पुराना रिकार्ड है। वहीं हांगकांग के अन्य आरोपी पर मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, जुआ और अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath