चीन : 100 प्रमुख दानियों ने 2015 में 1.95 अरब डॉलर दान किया

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब आधा दान उच्च शिक्षा संस्थानों को गया है।

संस्थान ने 2011 से देश के सबसे बड़े दानियों की रैंकिंग करनी शुरू की है। तब से अब तक यह पहला मौका है, जब इस रैंकिंग में एक महिला सबसे ऊपर है। यह महिला आर्किटेक्च र कंपनी ओरिएंट लैंडस्केप की अध्यक्ष ही कियाओंव है। उन्होंने 2.93 अरब युआन राशि दान करने का वादा किया है।

अलीबाबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक मा 2014 की सूची में सबसे ऊपर थे। 2015 में हालांकि 23.47 करोड़ युआन के साथ वह सूची में 10वें स्थान पर हैं।

2015 में 10 करोड़ युआन या इससे अधिक दान करने वालों की संख्या 24 रही, जो 2014 में भी इतनी ही थी। वर्ष 2015 में 82 लोग सूची में नए थे।

संस्थान के निदेशक वांग झेनयाओ ने कहा, “सूची में नए चेहरे से यह पता चलता है कि दानियों की संरचना में अब विविधता आ रही है और यह संतुलित हो रही है।”

सूची में रियल एस्टेट और विनिर्माण उद्योग के कारोबारियों का अनुपात घट रहा है और कंप्यूटर सेवा तथा वित्तीय उद्योग का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है।

ताजा सूची में 21 चेहरे रियल एस्टेट से हैं, जो एक साल पहले के मुकाबले 40 फीसदी कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493