चीन 2020 तक छोड़ेगा 40 बैदू सेटेलाइट

बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चीन ने अपने ग्लोबल नेविगेशन एंड पोजिशनिंग नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए साल 2020 तक 40 बैदू नेविगेशन सेटेलाइट लांच करने की योजना बनाई है।

‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार बैदू नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम के प्रवक्ता और चायना सेटेलाइट नेविगेशन ऑफिस के निदेशक रान चेंगकी ने कहा कि 2018 के अंत तक बैदू नेविगेशन प्रणाली की कक्षा में 18 और सेटेलाइट स्थापित किए जाएंगे।

चीन की योजना बैदू नेविगेशन सेवा को ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के अंर्तगत आने वाले सभी देशों में 2018 तक और वैश्विक स्तर पर 2020 तक मुहैया कराने की है।

सिचुआन प्रांत स्थित शिचांग सेटेलाइट लांच सेंटर के चीफ इंजीनियर वांग जेमिन ने कहा कि इस केंद्र के बन कर तैयार हो जाने के बाद अगले साल से यहां से 12 से 15 सेटेलाइट छोड़े जाएंगे।

प्रमुख नेविगेशन प्रणालियों जैसे अमेरिका का जीपीएस और रूस का ग्लानोस में 24 सेटेलाइटों का प्रयोग किया गया है। जबकि चीन अपनी बैदू नेविगेशन प्रणाली में 35 सेटेलाइट लांच करने वाला है। जब इसके सभी सेटेलाइट लांच हो जाएंगे तो यह दुनिया की सबसे सटीक नेविगेशन प्रणाली बन जाएगी।

चीन की योजना बैदू नेविगेशन प्रणाली में 2020 तक 35 सेटेलाइटों को जोड़ने का है। इससे इसकी स्थिति की जानकारी देने वाली सटीकता 10 मीटर से भी कम होगी और समय की सटीकता 20 नैनोसेकेंड से भी कम होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि बैदू प्रणाली को मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लांच किया गया है। लेकिन इसका फायदा नौवहन क्षेत्र से लेकर वित्त, कृषि, बिजली, मछली पालन, वैज्ञानिक शोध आदि क्षेत्रों को भी होगा।

चीन ने सोमवार को बैदू प्रणाली में पांचवां सेटेलाइट लांच किया जिसके बाद अब यह वैश्विक कवरेज मुहैया कराने में सक्षम हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493