बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की पुलिस ने 22 साल पुराने हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने झेंग नामक व्यक्ति को इनर मोंगोलिया से 15 जून को पकड़ा है।
झेंग पर आरोप है कि इसने 1994 में एक निजी विवाद के कारण एक आदमी की छुरा घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मोंगोलिया के टोंगलियाओ शहर भाग गया था और वहां अपना नाम बदलकर वांग रख लिया था।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हत्यारे के साथ ‘वांग’ की समानताओं ने जांचकर्ताओं को सतर्क कर दिया और उन्होंने झेंग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि झेंग ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath