चीन 3 रेल परियोजनाओं में 22 अरब डॉलर निवेश करेगा

राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) की वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी मंजूरी पत्र के मुताबिक, एक मार्ग हेन्नान और हुबेई प्रांतों के शहरों तथा चोंगकिंग नगरपालिका को जोड़ेगा। यह तेज रफ्तार मार्ग होगा। दो अन्य मार्ग पारंपरिक श्रेणी के होंगे, जिनसे दक्षिण पश्चिम सीमावर्ती युन्नान क्षेत्र के परिवहन में सुधार होगा।

सर्वाधिक 118 अरब युआन का निवेश झेंगझो-वांझो तेज रफ्तार रेलमार्ग में होगा। यह मार्ग 818 किलोमीटर लंबा होगा। इसकी गति 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और इससे हर साल करीब छह करोड़ यात्रियों को सेवा मिलने का अनुमान है।

एनडीआरसी ने कहा है कि निवेश में बड़ा योगदान स्थानीय सरकार और चाइना रेलवे कॉरपोरेशन करेंगे। शेष निवेश वाणिज्यिक और नीति बैंक की ओर से होगा।

तीनों रेल मार्ग परियोजनाएं चार से छह साल में पूरी होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493