चुनाव अभियान में लीबिया से धन मिलने के मामले में सरकोजी हिरासत में

पेरिस, 20 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी अभियान वित्तपोषण मामले में पुलिस की हिरासत में हैं।

दैनिक ले मोंडे ने सूत्रों के हवाले से बताया, “सरकोजी को नानटेरे पुलिस स्टेशन में तलब किया गया है और 2007 राष्ट्रपति चुनाव अभियान में लीबिया से धन मिलने के मामले पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सरकोजी ने यह चुनाव जीता था।”

मेट्रो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जांच अप्रैल 2013 को शुरू हुई थी लेकिन यह पहली बार है कि सरकोजी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कई हफ्ते पहले सरकोजी के पूर्व सहयोगी अलेक्जेंद्र जोहरी को लंदन में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने से पहले पुलिस की हिरासत में 48 घंटे तक रहना पड़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493