चुनाव आयोग को लिखा जाएगा पत्र, आईएमसी की बैठक में हुआ निर्णय

vskभोपाल। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पेड न्यूज पर लगाम लगाई जा सके इसके लिए इंडिया मीडिया सेंटर (आईएमसी) पहल करेगा। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, पत्रकारों, एनजीओ के प्रतिनिधियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा जाएगा ताकि पत्रकारिता और राजनीतिक शुचिता बनी रहे। यह बात दिल्ली से आए आईएमसी के निदेशक केजी सुरेश ने कही। वे आईएमसी मप्र चैप्टर द्वारा आयोजित चर्चा में उपस्थित हुए थे।
आईएमसी निदेशक केसी सुरेश ने कहा कि पेड न्यूज का चलन पत्रकारिता, राजनीति और समाज के हित में नहीं है। इसके तमाम दुष्परिणाम है। आईएमसी की कोशिश है कि सबको साथ लेकर इस पर रोकथाम लगाने की दिशा में सार्थक पहल शुरू हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और आईएमसी छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने कहा कि पेड न्यूज को सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र में ही देखने की जरूरत नहीं है। अन्य सेक्टर भी इसकी जद में आते हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता को लेकर भी पत्रकारों का प्रषिक्षण होना चाहिए, खासकर अंचल में तैनात पत्रकारों के प्रषिक्षण की काफी जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार और मप्र चेप्टर के अध्यक्ष गिरिश उपाध्याय ने इस मौके पर मध्यप्रदेश में आईएमसी द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। बैठक का संचालन और आभार प्रदर्शन आईएमसी के मप्र चेप्टर के सचिव अनिल सौमित्र ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हर्ष सुहालका, जीके छिब्बर, पीएन साकल्ले लोकेन्द्र सिंह, रेणुका दुबे, अनिल सकरगाएं, निधि और अमित निरंजन उपस्थित थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493