चुनौतियां अभिनेता को मांजती हैं : ओंकार कपूर

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ओंकार कपूर ने कहा कि वेब सीरीज ‘कौशिकी’ में अंकुश पटेल का किरदार निभाना अपने आप में चुनौती लेकर आया है। लेकिन वह चुनौतियों से घबराते नहीं हैं, क्योंकि चुनौतियां अभिनेता को मांजकर चमका देती हैं।

ओंकार ने आईएएनएस से कहा, “‘कौशिकी’ की कहानी बहुत ही अच्छी है और यह जरूर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी, लेकिन जैसे कि वे कहते हैं कि कोई किरदार आसान नहीं होता, उसी तरह अंकुश पटेल उर्फ मैगी का किरदार जो मैं इस सीरीज में निभा रहा हूं उसकी अपनी चुनौतियां हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन यह अच्छा है, चुनौतियां अभिनेता को मांजती हैं।”

मुश्किल दिनों की यादों को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “एक घटना साझा करता हूं, हम एक दृश्य के लिए जमा देनी वाले मौसम में शूटिंग कर रहे थे, जहां सभी कलाकारों को पूल में रहना था। इतनी ठंड में उस दृश्य को शूट करना काफी मुश्किल था, क्योंकि पूल में पानी कई घंटों से पड़ा हुआ था।”

उन्होंने कहा, “हमने विशेषकर उस दृश्य को शूट करने के लिए ब्रांडी पी, ताकि हमारा शरीर गर्म रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493