वेलिंग्टन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के क्वालीफायर खिलाड़ी जिरी वेस्ले ने शनिवार को फ्रांस के एड्रियन मानारिनो को सीधे सेटों में हराकर अपने करियर का पहला एटीपी खिताब जीता।
वेस्ले ने फाइनल मुकाबले में मानारिनो को 6-3, 6-2 से हराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पहले सेट में सर्विस गंवाने के बाद वेस्ले ने शानदार वापसी की और विश्व के 44वें वरीय खिलाड़ी मानारिनो के खिलाफ प्रत्येक सेट में दो ब्रेकिंग प्वाइंट हासिल करते हुए मैच अपने नाम किया।
वेस्ले ने शीर्ष वरीय और विश्व के 13वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एर्नेस्ट गुलबिस और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath