चेन्नइयन के इलानो पर दुर्व्यवहार का आरोप

पणजी, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। एफसी गोवा के सह-मालिक दत्ताराज साल्गाओकर ने चेन्नइयन एफसी के मार्की खिलाड़ी इलानो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि दत्ताराज ने इलानो पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

दत्ताराज ने रविवार को मडगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने फतोर्दा में स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम प्रस्तुति समारोह के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

चेन्नइयन एफसी ने रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में एफसी गोवा को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण का खिताब जीत लिया।

पुलिस इंस्पेक्टर सी.एल. पाटिल ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने), 341 (गलत तरीके से अवरोध उत्पन्न करने), 504 (शांति भंग करने के लिए जानभूझकर अपमान करने) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493