चेन्नई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को अगले वर्ष चार जनवरी से शुरू हो रहे चेन्नई ओपन में दूसरी वरीयता दी गई है।
पेस टूर्नामेंट की पुरुष युगल स्पर्धा में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स के साथ खेलेंगे।
पिछले संस्करण में पेस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रैवेन क्लासेन के साथ पुरुष युगल वर्ग के फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे थे। हालांकि क्लासेन इस वर्ष अमेरिकी खिलाड़ी राजीव राम के साथ शीर्ष वरीय जोड़ी के रूप में कोर्ट पर उतरेंगे।
पेस सर्बिया के जैंको टिपसारेविक के साथ 2012 में और हमवतन दिग्गज महेश भूपति के साथ 2011, 2002, 1999, 1998 और 1997 में यहां विजेता रहे।
वेबसाइट ‘बुकमाईशो डॉट कॉम’ पर चेन्नई ओपन-2016 के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, जिनकी कीमत 1,500 रुपये, 3,000 रुपये और 5,000 रुपये रखी गई है।
चेन्नई ओपन के 20वें संस्करण के लिए कुल इनामी राशि 480,000 डॉलर रखी गई है और दूरसंचार कंपनी एयरसेल इसकी मुख्य प्रायोजक है।
dharmpath.com dharmpath