चेन्नई के प्रसिद्ध मॉल में हुई रजनीकांत की ‘2.0’ की शूटिंग

चेन्नई , 18 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल एक्शन थ्रिलर ‘2.0’ के निमार्ताओं ने बुधवार तड़के शहर के एक प्रसिद्ध मॉल में फिल्म की शूटिंग की।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निर्देशक शंकर ने चेन्नई में फोरम विजया मॉल में शूट करने के लिए विशेष अनुमति की मांग की थी। टीम ने बुधवार को तड़के दो बजे से सुबह छह बजे तक फिल्म की शूटिंग की। अक्षय कुमार और कुछ कलाकारों ने शूट में हिस्सा लिया।”

फिल्म की टीम की योजना है कि वर्तमान शेड्यूल सप्ताहांत कर पूरा कर लें।

सूत्र ने बताया, “उन्होंने मूल रूप से जनता के साथ शूट करने के लिए योजना बनाई थी। हालांकि भीड़ की आशंका के चलते उन्होंने इस योजना को छोड़ तड़के शूट करने का फैसला लिया।”

टीम वर्तमान में शहर में प्रमुख स्थानों पर फिल्म की शूटिंग कर रही है।

यह तमिल फिल्म ‘एंथिरन’ का सीक्वल है। इसमें एमी जैक्सन और सुधांशु पांडे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493